गूगल में बोलकर कैसे खोजे : 10 Benefits of search by voice on Google

गूगल में बोलकर कैसे खोजे : 10 Benefits of search by voice on Google. बोलकर खोजें गूगल, दोस्तों अगर आप गूगल यूजर है, और लगातार गूगल से कुछ न कुछ सर्च करते हैं नई-नई जानकारियां को खोजने के लिए तो आपने देखा होगा कि  हमेशा टाइप करके खोजना पड़ता है।

मतलब लिखकर कोई वस्तु का नाम या कुछ भी खोज ना हो तो उसको लिखकर  सर्च करना पड़ता था। लेकिन गूगल की इस Voice search technology से आप बड़ी  आसानी से किसी चीज को कम समय में तेजी से खोज सकते है।

गूगल में बोलकर कैसे खोजे : 10 Benefits of search by voice on Google

गूगल की इस बोलकर खोजने वाली तकनीकी से आप किसी भी वस्तु को या कुछ भी सर्च करना हो खोजना हो तो आप बड़ी जल्दी और फास्ट तरीके से आप बोलकर सर्च कर सकते हैं। जिससे हमारा टाइम भी बच जाता है।

#1. Shaving time समय की बचत??

अगर आप गूगल पर बार-बार कुछ भी लिख लिखकर सर्च करते हैं तो इसमें आपका काफी समय लगता है लेकिन वही अगर आप बोलकर सर्च करते हैं तो इसमें आपके टाइम काफी की बचत हो जाती है।

#2.  safe on Driving  वाहन चलते time सुरक्षित रहे?

अगर आप गाड़ी चलाते हैं, या किसी ड्राइविंग करते हैं तो उसमें आपके हाथ खाली नहीं होते हैं ऐसे में आपके पास कोई चीज को टाइप करने में समय लगता है ड्राइविंग के दौरान वहीं अगर आप बोलकर सर्च करते हैं तो आपको ड्राइविंग करने के दौरान भी कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि आप बोलकर बड़ी आसानी से सर्च कर लेते हैं। आपको पता है रोड पर ड्राइविंग करने पर कितनी सावधानी रखनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप चलती गाड़ी में हाथ से लिखने बैठ जाए तो उसमें ड्राइविंग में डिस्टर्ब होगी। लेकिन अगर आप बोलकर सर्च करते हैं तो उसमें आप बहुत जल्दी सर्च कर लेते है किस चीज को जिससे ड्राइविंग में कोई डिस्टर्ब नहीं होगी।

#3. अगर बिल्कुल भी पढ़े लिखे नहीं हो ?

मोबाइल का यूज तकरीबन सभी लोग करते हैं लेकिन उनमें से बहुत से लोग  हैं उनको लिखना नहीं आता है टाइप करके सर्च करना नहीं आता है। उनके लिए बोलकर search करना एक सरल ऑप्शन है।
बोलकर सर्च करने का फायदा यह भी है कि अगर आप बिल्कुल भी पढ़े-लिखे नहीं है। आपको बिल्कुल भी  लिखना नहीं आता है तो भी आप बड़ी आसानी से गूगल पर किसी चीज को बोलकर सर्च कर सकते हैं वह भी बड़ी आसानी से।

#4.  अगर आपको Spelling का पता नहीं है ?

मान लो आपको गूगल पर कुछ वस्तु को ढूंढना है, किसी चीज को सर्च करना है, लेकिन उस चीज की आपको  स्पेलिंग याद नहीं है, लेकिन मुंह से आपको याद है। तो आप बोलकर उसको सर्च कर लेते हैं। बोलने पर गूगल उस चीज को आसानी से ढूंढ कर ला देता है आपके लिए।

#5.  Audio voice से search करना ?

गूगल के वॉइस सर्चिंग टूल की मदद से आप किसी MP3 या ऑडियो voice के जरिए भी आप उस चीज को ढूंढ सकते हैं। गूगल सर्च में वॉइस सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है और ऑडियो वॉइस को ऑन करना है उसके बाद गूगल अपने आप उस ऑडियो की आवाज को आपके सामने सर्च रिजल्ट में दिखा देगा।

#6. Gaana गाकर सर्च करना ?

गूगल वॉइस सर्चिंग ऑप्शन के जरिए आप किसी भी गाने को बड़ी आसानी से खोज सकते हैं। अगर आपको कोई गाना याद है तो आपको बस इस सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना है और उस गाने को गाना है उसके बाद सर्च करना है। सर्च करने पर वही गाना या उससे मिलते जुलते गाने सर्च रिजल्ट में आपको दिखाई देंगे। इसी तरीके से आप किसी भी गाने को बोलकर सर्च करके ढूंढ सकते हैं।

#7. किसी अनजान आवाज का पता करना ?

मान लो कोई ऐसी अनसुनी आवाज है ऐसी भाषा में कोई आवाज है जिसका पता करना चाहते हैं। आप नहीं जानते उस आवाज को कि कौन सी भाषा में आवाज है, या किस देश की आवाज है या फिर किस राज्य या गली मोहल्ले की आवाज है। तो आप इस गूगल के वॉइस सर्च ऑप्शन के जरिए उस अनजानी आवाज का पता लगा सकते हैं। इसके लिए गूगल के इस वॉइस सर्च ऑप्शन को ऑन करके उस अनजान आवाज को यहां पर सुनाना है उसके बाद सर्च करना है, उसके बाद गूगल के सर्च बार में उस आवाज से संबंधित जो भी आवाजे होंगी वह आपको सर्च बार में दिखाई देगी।

#8. किसी भाषा का का पता करना ?

मान लो आपके पास ऐसी कोई भाषा की रिकॉर्डिंग है या ऐसी भाषा है जिसको लिख नहीं पाते लेकिन उसकी आपके पास रिकॉर्डिंग है और आप उस रिकॉर्डिंग संबंधित भाषा का पता लगाना चाहते हैं। तो आप इस गूगल के वॉइस सर्चिंग ऑप्शन के जरिए आसानी से पता कर सकते हैं।

#9.  Voice सर्च से photo और Video खोजे ?

गूगल के इस वॉइस सर्चिंग Option से आप फोटो को भी सर्च कर सकते हैं। किसी भी इमेज को  सर्च कर कर सकते हैं और इमेज को ढूंढ सकते हैं। वॉइस सर्चिंग के जरिए फोटो को ढूंढने के लिए इस वॉइस सर्च को ऑन करना है और जो आप फोटो खोजना चाहते हैं उस फोटो का नाम बोले उसके बाद उस फोटो से मिलते जुलते सभी दूसरे फोटो भी आपको दिखाई देंगे। इसी तरह इस वॉइस सर्चिंग ऑप्शन के जरिए आप किसी भी वीडियो को भी ढूंढ सकते हैं।

#10. voice searching से बोलकर Articals खोजे

गूगल के वॉइस सर्चिंग ऑप्शन के जरिया आर्टिकल खोज सकते हैं। किसी भी  ब्लॉग या वेबसाइट में अगर पोस्ट है तो आप वहां पर इस सर्च ऑप्शन में जो भी कीवर्ड बोलेंगे और सर्च करेंगे उसके बाद  गूगल अपने आप उस साइड से आपके कीबोर्ड से मिलते जुलते जो भी पोस्ट लेख होंगे या वह सब आपके सामने सर्च रिजल्ट में दिखा देगा।

गूगल में बोलकर mp3 गाने खोजे ?

गूगल के इस वॉइस सर्चिंग ऑप्शन के जरिए आप MP3 गाने भी खोज सकते हैं। MP3 गाना खोजने के लिए आपको इस वॉइस सर्चिंग ऑप्शन पर क्लिक करना है उसके बाद उस गाने का नाम बोलना है जिसको आप खोजना चाहते हैं उसके बाद अपने आप वह गाना आपके सामने आ जाएगा सर रिजल्ट में।

How to search by voice in Google

गूगल पर वॉइस सर्चिंग के जरिए बोलकर सर्च करने के लिए सबसे पहले Google *Discover या क्रोम ब्राउज़र में जाना है। ब्राउज़र में जाने के बाद वहां पर एक वॉइस सर्चिंग का ऑप्शन है इस पर क्लिक करना है, उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक ऑप्शन खुलेगा माइक्रोफोन के जैसा। इसमें  आपको जो भी बोलना है वह बोल कर छोड़ दे उसके बाद अपने आप सर्चिंग होगा और आपने जो भी बोला है उसका उत्तर सर्च रिजल्ट में दिखाई देगा।

गूगल में बोलकर कैसे खोजे
google voice searching
voice search settings chrome: में बोलकर खोजने वाला ऑप्शन चालू कैसे करें

अगर आपके मोबाइल फोन में या कंप्यूटर में बोलकर खोजने वाला ऑप्शन बंद किया हुआ है तो इससे ऑन करना होगा तभी आप बोलकर सर्च कर सकते हैं।

क्रोम ब्राउजर में बोलकर खोजने वाला ऑप्शन चालू करने के लिए क्रोम ब्राउज़र को open करना है उसके बाद  ऊपर की ओर Dots रहे हैं इस पर क्लिक करना है उसके बाद Settings में जाना है। सेटिंग में जाने के बाद Site Settings में जाना है। साइट सेटिंग्स में  माइक्रोफोन का ऑप्शन है उस पर क्लिक करना है और वहां पर Voice से search करने का Allow करना है ।

voice search settings chrome
voice search settings chrome

Last Point

इस तरह से दोस्तों आप भी गूगल के इस वॉइस सर्चिंग टूल का इस्तेमाल करके कोई भी चीजों को आसानी से खोज सकते हैं। MP3 गाना खोज ना हो, या वीडियो Photos खोज ना हो या कोई आर्टिकल खोजना हो इसी तरह की कोई भी वस्तु अगर आपको गूगल पर सर्च करनी है तो बोल कर बड़ी आसानी से आप सर्च कर सकते हैं और अपने टाइम को बचा सकते हैं।

उम्मीद करता हूं यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। गूगल के इस वॉइस सर्चिंग टूल के बारे में आपके क्या विचार है आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। साथ ही साथ अगर यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। धन्यवाद:

इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
0Shares

नमस्ते दोस्तों: मैं एम आर वाघेला आपका दोस्त, Indian Blog Help का founder हूं। इस वेबसाइट के माध्यम से उपयोगी जानकारियां ❤️ आप तक पहुंचाता हूं। नई-नई जानकारियां सीखने के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.